भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोह / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:36, 2 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

और भी दाँत गड़ गये रस में।
क्या हुआ दाँत जो सभी टूटा।
ताकने की तनिक न ताब रही।
ताकना झाँकना नहीं छूटा।

अन्न हम दें सके न भूखों को।
दीन को दान के लिए न चुना।
है बड़ा दुख किसी दुखी का दुख।
कान देकर किसी समय न सुना।

चाहतें आज भी सताती हैं।
भेद पाया न झूठ औ सच का।
सन हुआ बाल तन हुआ दुबला।
गिर गये दाँत, गाल भी पचका।

गल गया तन, झूलने चमड़े लगे।
सामने हैं मौत के दिन भी खड़े।
पर न छूटी बान डँसने की अभी।
दाँत बिख के सब नहीं अब तक झड़े।

भाग ने धोखा दिया ही था हमें।
देव ने भी साथ मेरे की ठगी।
आज तक हम बन न अलबेले सके।
कंठ से अब तक न अलबेली लगी।