भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिसारूँ कैसे स्याम सुजान / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:00, 3 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिसारूँ कैसे स्याम सुजान?
एकमात्र स्मृति ही है आत्मा, स्मृति ही जीवन-प्रान॥
एक मधुर अनन्य स्मृति प्रिय की नित्य अखंड बनी मन।
प्रानी-पदार्थ-परिस्थिति, सब कौ सहजहिं भयौ बिसर्जन॥
नित नव सुंदरता, नव माधुरि, नित नव रूप बिकास।
नित नव प्रीति, नित्य नव गौरव, नित नव रास-बिलास॥
नित नव नेह, भाव नित नूतन, रात-दिवस मन राजत।
नित नव संगम की सुमधुर स्मृति हिय महँ नित्य बिराजत॥