भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देश के कहार हैं हम / गणेश पाण्डेय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:20, 7 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गणेश पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देश के पैर हैं हम
देश के हाथ हैं हम
देशरत्न हैं आप
देश के कहार हैं हम

देश के मान्यवर हैं आप
यह देश हमारा भी है
यह देश आपका भी है

यह देश आपके पास है
हमारे पास क्या है ?