भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जिय की बात जनाईये क्यौं करि / घनानंद
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:19, 29 अप्रैल 2014 का अवतरण
जिय की बात जनाइये क्यों करि,
जान कहाय अजाननि आगौ.
तीरन मारि कै पीरन पावत,
एक सो मानत रोइबो रागौ.
ऐसी बनी ‘घनआनन्द’ आनि जु,
आनन सूझत सो किन त्यागौ.
प्रान मरेंगे भरेंगे बिथा पै,
अमोही से काहू को मोह न लागौ.