भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फर्क़ आदमी और जानवर में / गोपालप्रसाद व्यास

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:25, 15 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपालप्रसाद व्यास |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आदमी और रीछ में क्या अंतर है?
आदमी की हज़ामत बनती है, रीछ की नहीं।
आदमी और हाथी में क्या अंतर है?
हाथी पर अंकुश लगता है, आदमी पर नहीं।
आदमी और घोड़े में क्या अंतर है?
घोड़ा आदमी की तरह खाट पर पड़कर नहीं सो सकता।
आदमी और बंदर में क्या फर्क़ है?
बंदर आदमी की तरह अंडरवीयर नहीं पहनता।
वह उससे भी ऊंची छलांगें लगाता है
मगर अपने को मुछंदर नहीं बताता है।
आदमी और नेता में क्या फर्क़ है?
आदमी नेता हो सकता है
मगर नेता आदमी नहीं।