भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुंवर जल लोचन भरि भरि लैत / सूरदास

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:21, 21 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad}} <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुंवर जल लोचन भरि भरि लैत।
बालक बदन बिलोकि जसोदा कत रिस करति अचेत॥
छोरि कमर तें दुसह दांवरी डारि कठिन कर बैत।
कहि तोकों कैसे आवतु है सिसु पर तामस एत॥
मुख आंसू माखन के कनिका निरखि नैन सुख देत।
मनु ससि स्रवत सुधाकन मोती उडुगन अवलि समेत॥
सरबसु तौ न्यौछावरि कीजे सूर स्याम के हेत।
ना जानौं केहिं पुन्य प्रगट भये इहिं ब्रज-नंद निकेत॥