भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसकी बांहों में / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:01, 22 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=मौन से बतक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पुतला नहीं
आदमी मरा पड़ा है
बीच बाजार
कितने दिनों से
न मैं रोया
न वह रोयी

पर मैं प्यासा
और भूखा हँू
मेरी प्यास और भूख
मिटाने की खातिर
उसे दिखाता हूँ
ग़म नहीं अब उसके मरने का
चिन्ता मत करो उसके मरने की
और उसको उठाने की
अगर हो पैसे उसको दफनाने के
तो उन पैसों से
पहले मेरी प्यास
और भूख मिटे
उसकी बाँहों में