भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भानुपुर बाजत बिपुल बधा‌ई / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:48, 30 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 भानुपुर बाजत बिपुल बधा‌ई।
 आनँद-घन आनंदिनि कन्या कीरति रानी जा‌ई॥

 अति कमनीय रूप अतुलित सुचि प्रेम-सुधा-रस-वर्षी।
 अखिल जगत-जित बिस्व-बिमोहन मोहन-मन आकर्षी॥

 उदये भानु भानु-घर कोटिन दुति उज्ज्वल छिति छा‌ई।
 बिनस्यौ काम-कलुष तम कोटिन ससि सीतलता आ‌ई॥

 जाके दरसन कौं सुर-मुनि नित सकल लोक ललचावैं।
 सो‌इ हरिप्रिया कीर्ति क्रोड़हि ले हरषित हिय हलरावैं॥

 धन्य भ‌ए बृषभान सराहत भाग्य भुवन मुनि-ग्यानी।
 जिनके घर प्रगटीं हरि की हृदयेस्वरि राधारानी॥