भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जय राधे! जय राधे! जय राधे! / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:59, 31 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जय राधे! जय राधे! जय राधे! जय जय राधे!

अग-जग-स्वामिनी जय राधे। भगवत-भामिनि जय राधे।
केशव-कामिनी जय राधे। सुघर, सुठामिनी जय राधे॥-जय०॥
हरि-‌आह्लादिनि जय राधे। मधुमय-वादिनि जय राधे।
प्रेम-विवादिनि जय राधे। मोहन-मादिनी जय राधे॥-जय०॥

निर-‌अभिमानिनि जय राधे। अतिशय मानिनि जय राधे।
आनँद कानिनि जय राधे। नेह-सुदानिनि जय राधे॥-जय०॥
हरि-मन-हरनी जय राधे। अति सुख-करनी जय राधे।
सुषमा-सरनी जय राधे। मोद-प्रसरनी जय राधे॥-जय०॥

शोभाधारा जय राधे। गुण-‌आगारा जय राधे।
रूप-‌अपारा जय राधे। रस-‌आधारा जय राधे॥-जय०॥
रसिक-रसीली जय राधे। गुण-गरबीली जय राधे।
रूप-रँगीली जय राधे। श्याम-हठीली जय राधे॥-जय०॥

सरबस-त्यागिनी जय राधे। श्याम-सुहागिनी जय राधे।
बिमल बिरागिनी जय राधे। रसमय रागिनि जय राधे॥-जय०॥
पिय-सुख-मूली जय राधे। निज सुख भूली जय राधे।
हरि-हिय झूली जय राधे। रहती फूली जय राधे॥॥-जय०॥

अति गंभीरा जय राधे। परम सुधीरा जय राधे।
हरि-गल-हीरा जय राधे। हरती पीरा जय राधे॥-जय०॥
चंचल भारी जय राधे। सब सौं न्यारी जय राधे।
पिय अति प्यारी जय राधे। नीली सारी जय राधे॥-जय०॥

रूठी बैठी जय राधे। पिय-मन-पैठी जय राधे।
बाहर ऐंठी जय राधे। मन में सैंठी जय राधे॥-जय०॥
गोरी-भोरी जय राधे। पिय-हिय-चोरी जय राधे।
माथै रोरी जय राधे। सुघर-सुठौरी जय राधे॥-जय०॥

भोली-भाली जय राधे। छल सौं खाली जय राधे।
रस की प्याली जय राधे। सदा रसीली जय राधे॥-जय०॥
परम सयानी जय राधे। हरि-मन-मानी जय राधे।
सुषमा-खानी जय राधे। पिय-हिय-रानी जय राधे॥-जय०॥

नख-सिख-सुश्री जय राधे। घोली मिश्री जय राधे।
नस-नस पसरी जय राधे। सुध-बुध बिसरी जय राधे॥-जय०॥
मीठी बोली जय राधे। अमृत घोली जय राधे।
मन की भोली जय राधे। करत हिठोली जय राधे॥-जय०॥

इत उत धावै जय राधे। पिय गुन गावै जय राधे।
पियहि रिझावै जय राधे। मोद भरावै जय राधे॥-जय०॥
रास रसेश्वरि जय राधे। नवकुंजेश्वरि जय राधे।
हरि-हृदयेश्वरि जय राधे। ऐश्वर्येश्वरि जय राधे॥-जय०॥

योगिकुञ्लेश्वरि जय राधे। लोक-महेश्वरि जय राधे।
मायाधीश्वरि जय राधे। सर्वजनेश्वरि जय राधे॥-जय०॥
भानु-दुलारी जय राधे। कीर्ति-कुमारी जय राधे।
सखियन प्यारी जय राधे। तन-सुकुमारी जय राधे॥-जय०॥

कृष्णाकर्षिणि जय राधे। नित मधुवर्षिणि जय राधे।
अघ-‌अपकर्षिणि जय राधे। अद्भुत-दर्शिनि जय राधे॥-जय०॥
अग-जग-जननी जय राधे। हरि-गुण-मननी जय राधे।
माया-खननी जय राधे। इच्छा-हननी जय राधे॥-जय०॥

गुरुजन-प्रीता जय राधे। हरि-परिणीता जय राधे।
सदा विनीता जय राधे। परम पुनीता जय राधे॥-जय०॥
रति परकीया जय राधे। नित्य स्वकीया जय राधे।
सदा तदीया जय राधे। अति कमनीया जय राधे॥-जय०॥

शिवा भवानी जय राधे। अति कल्याणी जय राधे।
हरि सुखदानी जय राधे। राधा रानी जय राधे॥-जय०॥
गूढ़-रहस्या जय राधे। हरि-कृति वश्या जय राधे।
सदा अवश्या जय राधे। रस-फल-शस्या जय राधे॥-जय०॥

पंकज-नैनी जय राधे। मृगज-सुनैनी जय राधे।
कोकिल-बैनी जय राधे। प्रिय-सुख-दैनी जय राधे॥-जय०॥
मोहन-बामा जय राधे। नित्या रामा जय राधे।
पूरनकामा जय राधे। पिय-सुख-कामा जय राधे॥-जय०॥

मीठे बैना जय राधे। तिरछे नैना जय राधे।
शोभित सैना जय राधे। मारे मैना जय राधे॥-जय०॥
नित निर्भ्रान्ता जय राधे। रति-विभ्रान्ता जय राधे।
सदा सुशान्ता जय राधे। केशव-कान्ता जय राधे॥-जय०॥

इन्द्रिय-दमनी जय राधे। मन-संयमनी जय राधे।
षड़रिपु-शमनी जय राधे। गज-गति-गमनी जय राधे॥-जय०॥
हरि-रस-भरिणी जय राधे। दिव्याभरणी जय राधे।
कलि-मल-हरिणी जय राधे। भव-निधि-तरणी जय राधे॥-जय०॥

समता-मूरति जय राधे। ममता-मूरति जय राधे।
विगत-विषय-रति जय राधे। नित प्रभु-पद-रति जय राधे॥-जय०॥
वैभव-शालिनि जय राधे। उन्नत-भालिनि जय राधे।
दुर्जन-कालिनि जय राधे। निज-जन-पालिनि जय राधे॥-जय०॥

गुंजा-मालिनि जय राधे। मुक्त-मालिनि जय राधे।
शुचि वनमालिनि जय राधे। पिय-भुज मालिनि जय राधे॥-जय०॥
बिधुवर-वदनी जय राधे। शोभा-सदनी जय राधे।
सुन्दर-रदनी जय राधे। संकट-कदनी जय राधे॥-जय०॥

मधुरालापिनि जय राधे। विरह-विलापिनि जय राधे।
प्रिय-जप-जापिनि जय राधे। प्रणय-स्थापिनि जय राधे॥-जय०॥
अष्टस्न्वि कारा जय राधे। बिमल-विचारा जय राधे।
गत-संसारा जय राधे। रति-सत्कारा जय राधे॥-जय०॥

मुक्ति-विरागिणि जय राधे। प्रिय-सुख-रागिणि जय-राधे।
तृष्णा-त्यागिनि जय राधे। हरि-रस-भागिनि जय राधे॥-जय०॥
भुक्ति-प्रदायिनि जय राधे। शक्ति-प्रदायिनि जय राधे।
मुक्ति-प्रदायिनि जय राधे। भक्ति-सुदायिनि जय राधे॥-जय०॥

शक्तिस्वरूप जय राधे। भक्तिस्वरूप जय राधे।
मुक्ति-स्वरूप जय राधे। रूप-‌अनूप जय राधे॥-जय०॥