भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बसें तुहारे हृदय में श्रीराधा-नँदलाल / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:57, 9 जून 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग पीलू-तीन ताल)
 
बसें तुम्हारे हृदय में श्रीराधा-नँदलाल।
जिस मनमाने रूपमें उर भर नेह बिसाल॥
बसे रहें नित उसी में, करते रहें निहाल।
बढ़ती नित्य रहे परम रुचि उन में सब काल॥
बाहर भी दीखें वही सब दिसि दिव्य रसाल।
स्मृति-मुक्त चुगतो रहै तव मन मधुर मराल॥
मन-तन यों लागे रहैं भूल सकल जंजाल।
परम सुखद होती रहै उन की सार-सँभाल।