भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिलता नहीं बिना हरि की अनुकपा के पावन सत्सन्ग / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:06, 12 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग भूपाली-ताल मूल)
 
मिलता नहीं बिना हरि की अनुकपा के पावन सत्सन्ग।
जिससे ‘भोगोंमें सुख है’ इस विषम भ्रान्तिका होता भन्ग॥
हो जाता तमाम इह-परके भोगोंसे तत्काल विराग।
हो जाता प्रभु-पद-पद्मोंमें सुदृढ़ और अनन्य अनुराग॥
जिससे भोगोंमें सुख दिखता, बढ़ती मनमें विषयासक्ति।
मोह-जनित बढ़ती जाती आराम-नाममें ही अनुरक्ति॥
हो चाहे ‘सत्संग’ नाम, पर है वह निश्चय ही ‘दुस्संग’।
जिससे चढ़ जाता जीवनपर दोषमयी मायाका रंग॥