भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जन्म-मरण के चक्र घोर का / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:36, 15 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग भैरवी-ताल कहरवा)

जन्म-मरण के चक्र घोरका तबतक कभी न होगा अन्त।
जबतक मानव नहीं भजेगा श्रद्धा-युत मन से भगवन्त॥
दुःख योनि भोगोंका मोह छुड़ाकर भजन बनाता संत।
पा जाता फिर इससे मानव सुखमय नित पर-धाम अनन्त॥