Last modified on 5 जुलाई 2014, at 14:47

कहे कौन उठ दोपहर हो गई / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:47, 5 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कहे कौन उठ दोपहर हो गई।
जगा सूर्य जब भी सहर हो गई।

लगा वक्त इतना उन्हें राह में,
दवा आते आते ज़हर हो गई।

बँधी एक चंचल नदी प्यार में,
तो वो सीधी सादी नहर हो गई।

समंदर के दिल ने सहा ज़लज़ला,
तटों पर सुनामी कहर हो गई।

सियासत कबूली जो मज़लूम ने,
तो रोटी लँगोटी महर हो गई।