भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
ऊंची तेरी खाई ऊंचा नीचा कोट / हरियाणवी
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:22, 10 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKLokRachna |भाषा=हरियाणवी |रचनाकार=अज्ञात |संग्रह=शा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
हरियाणवी लोकगीत ♦ रचनाकार: अज्ञात
ऊंची तेरी खाई ऊंचा नीचा कोट
ढाणां बसै बाबा भूमिया की ओट
काहे का दिवला काहे की बात
काहे का घी बलै सारी रात
अगड़ चन्दन का दिवला निर्मल बात
सुरही का घी बलै सारी रात
तेरी बाबा भोमिया उत्तम जात
जू जन्मा छट्ट चौदस की रात
बेटियां का बाबा माईयर बाप
बहुआं का सै बाबा रिछापाल