Last modified on 25 जुलाई 2014, at 17:18

चुनाव प्रचार / रचना त्यागी 'आभा'

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 25 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना त्यागी 'आभा' |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नरभक्षियों की
सबसे ख़तरनाक जमात
सक्रिय है इन दिनों...!
सबसे नरमदिल
को चुनना है
अपना शिकार करवाने
के लिए!
उसे, जो धीरे-धीरे
हलाल करे हमें
बिना दर्द का
अहसास कराए....
तो ध्यान रखें
हर पंजे का...
हर खुर का
पंजा दिखे, न दिखे
है सबके पास...
किसी का प्रत्यक्ष
किसी का अप्रत्यक्ष ...!!