भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हवा शहर की / शशि पुरवार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:47, 1 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि पुरवार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNav...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हवा शहर की बदल गयी
पंछी मन ही मन घबराये।

यूँ, जाल बिछाये बैठे है
सब आखेटक मंतर मारे
आसमान के काले बादल
जैसे, जमा हुये है सारे

छाई ऐसी घनघोर घटा
संकट, दबे पाँव आ जाये ।

कुकुरमुत्ते सा, उगा हुआ है
गली गली, चौराहे खतरा
लुका छुपी का, खेल खेलते
वध जीवी ने, पर है कतरा

बेजान तन पर नाचते है
विजय घोष करते, यह साये।

हरे भरे वन, देवालय पर
सुंदर सुंदर रैन बसेरा
यहाँ गूंजता मीठा कलरव
ना घर तेरा ना घर मेरा

पंछी उड़ता नीलगगन में
किरणे नयी सुबह ले आए।