Last modified on 12 अगस्त 2014, at 13:00

नीम के करेले / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:00, 12 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |अनुवादक= |संग्रह=किरण क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पावन के उजड़े दिन
नीम के करेले
पावस के दिन

लवण लगी संध्याएँ
जूड़े-सी खुल जाएँ
हम डूबे उतराएँ
व्योम में अकेले
पावस के दिन

टूट गई सुधि-साँकल
मुक्त अंजनी बादल
झरते अनछुए उपल
अनचाहे झेले
पावस के दिन