भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

थकन के बाद / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:25, 17 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |अनुवादक= |संग्रह=किरण क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक बोझ-सा उतरा तो हम
फैल साए-से
बिना नहाए मिली ताज़गी
लगे नहाए-से

वोट डालकर मजबूरी को
घर की ओर मुड़े
आँगन की क़िताब के सारे
पन्ने उड़े-उड़े
एक ज़िल्द में लगे दीखने
बँधे-बँधाए से

एक दृष्टि रस भीनी-भीनी
तन-मन वार गई
नन्हीं-सी किलकारी सारी
थकन उतार गई
लगी खींचने हर फ़रमाइश
दाएँ-बाएँ से

गन्ध रसोई की धाई-सी
छू कर बिखर गई
माथे की दफ़्तरी शिकन की
स्याही उतर गई
सूरजमुखी ज़िन्दगी के दुख
हुए पराए-से