भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लाख इस दिल को रोका हमने / रविकांत अनमोल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:16, 24 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविकांत अनमोल |अनुवादक= |संग्रह=ट...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लाख इस दिल को रोका हमने
फिर भी उनको सोचा हमने
            
लहरों के मेले में हर दम
ख़ुद को रक्खा प्यासा हमने
            
उनको दिल ही दिल में चाहा
जिनसे खाया धोका हमने
            
अपने दिल के अन्दर बाहर
ख़ुद को कितना ढ़ूँडा हमने
            
सपनों की सच्चाई क्या है
आँख खुली तो जाना हमने
            
सच्चाई की राह में मीलों
ख़ुद को पाया तन्हा हमने
            
दुनियादारी से नावाक़िफ़
दिल पाया दीवाना हमने
            
जब अपनी पहचान गँवा दी
तब उसको पहचाना हमने
            
उतना कौन किसे चाहेगा
जितना उनको चाहा हमने