Last modified on 2 सितम्बर 2014, at 17:56

सतरंगी / दीनदयाल शर्मा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:56, 2 सितम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किसे नहीं अच्छा लगता फूल
सुन्दरता सबको भाती है
आदमी भले ही
फूल नहीं बन पाता
पर जब
वह मुस्कुराता है
खिलखिलाता है
तब होती है बौछार
भांति-भांति के फूलों से
महक उठता है वातावरण
बहने लगती है भीनी भीनी बयार
और आसमान में दिखने लगता है
सतरंगी इन्द्रधनुष।।।