Last modified on 15 अक्टूबर 2014, at 21:44

ज़ियादा प्यार से देखा न जाये / नज़ीर बनारसी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:44, 15 अक्टूबर 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जियादा प्यार से देखा न जाये
मुसाफिर लौट कर फिर आ न जाये

हटा लो सामने से मै की बोतल
मिरी तोबा कहीं टकरा न जाये

मना कर रास्ते में जश्ने मंजिल
हमारा रास्ता रोका न जाये

न दो दादे-जूनूँ <ref>पागलपन की तारीफ</ref> ऐ अक्ल वालो
कहीं दीवाना भी काम आ न जाये

मुहब्बत भी अगर है जुर्म यारो
तो मैं मुजरिम मुझे बख्शा न जाये

हर इक शै से तबीयत हट रही है
कहीं उनसे भी जी घबरा न जाये

बचाओ आबरू-ए-आदमीयत
मुहब्बत को सियासत खा न जाये

बहुत कुछ है नसीमें सुबहगाही <ref>सवेरे की हवा</ref>
अगर दिल की कली मुरझा न जाये

जलन कुछ कम तो हो जायेगी दिल की
वहॉं तक आह जाये या न जाये

मुसीबत भी दे राहत देने वाले
मगर इतनी कि जी घबरा न जाये

’नजीर’ इन्सान ही हैं मुहतरम <ref>श्रेष्ठ, पूज्य</ref> भी
उन्हें भी बेखता समझा न जाये

शब्दार्थ
<references/>