भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
लघुत्तम है उसका अस्तित्व / केदारनाथ अग्रवाल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:03, 5 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=आग का आईना / केदारनाथ अग्रवा...)
लघुत्तम है उसका अस्तित्व
जिसे कोई नहीं जानता
महत्तम है उसकी ग़रीबी
क्षितिज तक फैली छायाओं के सामान
जिसे सब जानते हैं
चलते और कुचलते
(रचनाकाल : 06.10.1965)