Last modified on 7 जनवरी 2015, at 20:35

मेरे मन की कछु न भई / स्वामी सनातनदेव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:35, 7 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग भूपाली, तीन ताल 19.8.1974

मेरे मन की कछु न भई।
अटकन-भटकन में ही प्यारे! सिगरी वयस गई॥
लागी लगन अगिन नहिं साँची, तीनों ताप तई।
जग-जंजाल न कट्यौ, हिये में विषय-बवाल बई॥1॥
यह मन होत न थिर एकहुँ पल, कलपत नई-नई।
कलपत-कलपत ही निसि बीती, नींद न नैंकु लई॥2॥
कहा कहों, पद-प्रीति न जागी, जियकी जरनि जई।
तुम्हरो ह्वै तुम ही सों भटक्यौ, व्यर्थहि वयस गई॥3॥
अब का करों, थक्यौ सब पौरुष, तुव पद सरन लई।
तुम ही लाज रखहु कुछ प्यारे! जो कछु गई गई॥4॥
दरस नाहिं तो देहु तरस ही, हुइहै कबहुँ जई।
तरस होय तो होय सरस हूँ, सुचि रति-रस उनई॥5॥