भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुमसों कैसे नेह लगै / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:15, 7 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग शंकरा, तीन ताल 27.9.1974

तुमसों कैसे नेह लगै।
दारु सरिस या नीरस उरमें कैसे प्रीति जगै॥
तन-धन जन की ममता ठगिनी बहु विधि मनहिं ठगै।
माया की छाया में भूल्यौ कैसे पार लगे॥1॥
मान गुमान शान के मद में इत-उत वृथा भगै।
स्वारथरत चित में कैसे करि तुव पद-रति उमँगै॥2॥
काम दामसों<ref>कामरूपी रस्सी अथवा काम और धन</ref> बँधे हिये में कैसे भजन जगै।
तुमहीमें ममता न होय तो क्यों तुअ लगन लगै॥3॥
कहा कहें यह अपनो ही मन आपुहिं सदा ठगै।
सबहीसों हो विमुख न जब लौं क्यों तब तृषा जगै॥4॥
ह्वै अनन्य जो भजै तुमहिं तो क्यों मन कहूँ भगै।
एकमात्र जब होय तिहारो काहे न प्रीति पगै॥5॥

शब्दार्थ
<references/>