भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पथ / विजेन्द्र

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:30, 11 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजेन्द्र |संग्रह=भीगे डैनों वाल...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उजड़ी फसल तलैया सूखी
कारी गाया रँभावै भूखी
पाँच रंग
पाँचो फीके हैं
चटक लगें
निखरे नीके हैं
फूल खिले
शाखें मुरझानी
रात दिन पिरती है घानी
आँयत पानी
पाँयत पानी
बूँद नही पीने को जानी
आसपास सूखा मरूथल है
मुझको उबड़-खबड़ पथ है तुमको तो
सीधा समतल है
जलती आँच तपावै मुझाको
कितनी दूर किया है तुझको
सींच रहा हूँ।
पते फुनगे।

2007