भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अनपढ़ बन्दर का ब्याह / दीनदयाल शर्मा
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:03, 19 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> अनपढ़ ब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अनपढ़ बन्दर बोला -- मम्मी
मैं भी ब्याह कराऊँगा
सुन्दर-सी इक प्यारी बन्दरिया
मैं इस घर में लाऊँगा
उसकी मम्मी बोली -- बेटा
सुन लो मेरी बात
पढ़े नहीं गर दो अक्षर तो
जाएगी नहीं बरात ।।