भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बदलें मौसम, बदलें हम / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'

Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:19, 26 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बदलें मौसम, बदलें हम
सुख-दुख यकसा करलें हम

दुनिया भर के ग़म सारे
हँसते-हँसते सहलें हम

रोये हैं तन्हाई में
क़ुर्बत में तो हंसलें हम

छोटी-छोटी चीज़ों से
बच्चों जैसे बहलें हम

फ़ुरसत हो तो आ जाओ
कुछ सुनलें कुछ कहलें हम

इक दूजे की आँखों से
दिल में क्या है पढ़लें हम

जो भी काम अधूरे हैं
आ मिलकर अब करलें हम

आज दुआओं से अपनी
खाली झोली भरलें हम

काम 'रक़ीब' अधूरे थे
आ मिलकर अब करलें हम