भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्मृति गीत / मुकुटधर पांडेय

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:57, 16 जून 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकुटधर पांडेय |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुधि कर सुन्दर श्यामल शरीर
उठती उर में मम विषम पीर
कल-कल मय यमुना तीर तीर
कुसुमित कदम्ब कुल भ्रमर भीर
यह मन्द गन्ध शीतल समीर
कर रही आज मुझको अधीर

अलि अवलि जित असित अलक जाल
सुरचित चित हर कृत तिलक भाल
कज्जलित लोल लोचन रसाल
शोभित उर सुरभित सुमन माल
चन्दरन-चर्चित भुज चारू चीर
वह मधुर मधुर मुरलिका गीर

-आधुनिक काव्य संग्रह