भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बड़ी बनूं कुछ मैं भी / दिविक रमेश

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:22, 9 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} {{KKCatBaalKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तितली नहीं बैठ सकती क्या
एक जगह तू टिककर?
उड़ ना सकती क्या तू तितली
एक जगह से छिक कर?

मैं भी तो ऐसी ही हूं ना
घूम घूम कर खाती।
मां कहती है एक जगह में
अरे नहीं टिक पाती।

पर क्या तितली कभी गले में
खाना नहीं अटकता?
कभी इधर फिर कभी उधर जा
मन क्या नहीं भटकता?

मेरे तो मैं सच कहती हूं
खाना गले अटकता।
चंचल हो जब पुस्तक पढ़ती
मन भी खूब भटकता।

अब तो सोचूं टीचर जी की
बात मान लूं मैं भी।
टिक कर बैठूं, टिक कर पढ़ लूं
बड़ी बनूं कुछ मैं भी।