भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आगे बढता साहसी / त्रिलोक सिंह ठकुरेला
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:04, 10 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
आगे बढता साहसी, हार मिले या हार।
नयी ऊर्जा से भरे, बार बार, हर बार॥
बार बार, हर बार, विघ्न से कभी न डरता।
खाई हो कि पहाड, न पथ में चिंता करता।
'ठकुरेला' कविराय,विजय-रथ पर जब चढता।
हों बाधायें लाख, साहसी आगे बढता॥