भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चितुर-पितुर / हेमन्त देवलेकर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:48, 10 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त देवलेकर |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(डुम्पु के लिये)

आड़ी-तिरछ़ी, गोल-चौकोर लकीरें
इनमें छुपी भाषा की तकदीरें

यह अनाम, अरूप, अजाना
ढेर जो चितरा है
दरअसल अनंत का बिंदुपन है
उद्गम है समुद्र का

इन्हीं में से
अंकुरित होंगे अक्षर
इन्हीं में से उभरेंगे अंक
चिन्ह इन्हीं से

वाक्यों के मोहल्ले में रहने वाले
किताब शहर के नागरिक, अक्षरों।
आओ देखो
तुम सब बचपन में ऐसे ही थे
अनाम, अरूप, अजाने,
सिर्फ़ गोल-गोल
आड़ी-तिरछी
उल्टी-सीधी लकीरें...