भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कार्टून / शेरजंग गर्ग
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:22, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
कार्टून की नाक बड़ी है
कार्टून की आँखें छोटी,
कुर्ते पर टाई बाँधी है
जिसके नीचे एक लँगोटी।
जिसमें हाथी चींटी दिखता
ऐसा चश्मा कार्टून का,
सीधे को उलटा कर देता
यही करिश्मा कार्टून का!