भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भालू की बीमारी / शेरजंग गर्ग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:22, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सीधा अस्पताल जा पहुँचा,
भालू जब बीमार पड़ा,
मोटापे के मारे उसका
बना हुआ था पेट घड़ा।

अस्पताल में बड़े ध्यान से
उसका रोज़ इलाज हुआ,
थोड़ा मोटापन घट जाए
सबने माँगी यही दुआ।

कई दिनों तक पड़ा रहा यों
अस्पताल में भालू बन्द,
डॉक्टर जी ने तुरन्त कर दिये
उसके चीनी, आलू बन्द।