भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्रिकेट मैच / शेरजंग गर्ग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:24, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> ब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिल्ली ने इठलाकर मार दिया चौक्का,
बॉलर था कुत्ता, वो ग़ुस्से में भौंक्का।

हाथी ने सूँड़ से घुमा दिया छक्का,
ऊँट खड़ा देखता रहा हक्का-बक्का।

चूहे ने उछल-कूद करके जब कैच लिया,
चूहों की टीम ने, जीत टेस्ट मैच लिया।