भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गाँधी जी / सूर्यकुमार पांडेय

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 15 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकुमार पांडेय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अगर आज गाँधी जी होते!

क़दम-क़दम पर झूठ देखकर,
जाति-धर्म की फूट देखकर,
नहीं एक पल भी वो सोते।
अगर आज गाँधी जी होते!

युद्ध अशान्ति, देश में झगड़े,
हिंसा, रंगभेद के लफ़ड़े,
देख-देखकर नयन भिगोते।
अगर आज गाँधी जी होते!

बम, बन्दूक़, छुरे की भाषा,
उग्रवाद का देख तमाशा,
सत्य-न्याय के बिरवे बोते।
अगर आज गाँधी जी होते!

सत्याग्रह, अनशन के द्वारा,
करते वे कल्याण हमारा,
एक सूत्र में हमें पिरोते।
अगर आज गाँधी जी होते!