Last modified on 17 सितम्बर 2015, at 14:20

गुन-गुन गाना / शकुंतला सिरोठिया

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:20, 17 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शकुंतला सिरोठिया |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कू-कू-कू कूके कोयलिया
माओ-माओ करता मोर,
मेरा राजा पलक मूंदता
देखो कोई करे न शोर!
चुपके-चुपके आना निंदिया
फूल गमकते ले आना,
धीरे-धीरे मीठी-मीठी
लोरी गुन-गुन-गुन गाना!