भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुप होने के पैसे चार / विष्णुकांत पांडेय

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:23, 28 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुकांत पांडेय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अम्माँ से ले पैसे चार,
मुन्ना जी पहुँचे बाज़ार।
टाफी बिकती है किस भाव,
दे दो पैसे-मिला जवाब।
दो दो मुझको दो टाफी,
दो टाफी ही है काफी।
लौटे जब मुन्ना जी घर,
टाफी एक जीभ पर धर।
लगे सोचने मन ही मन,
आया अहा, मधुर सावन।
टाफी एक रोप दूँ आज,
बन जाएगा अपना काज।
रोज पड़ेगी जल की धार
कभी झमाझम, कभी फुहार।
हरियाली होगी अब ओर,
अंकुर निकलेगा पुरजोर।
घर में हो टाफी का पेड़,
मिला करेगी टाफी ढेर।
हुई कई दिन तक बरसात,
जमी न टाफी खटकी बात।
एक रोज हो गए निराश,
तब आए अम्माँ के पास।
अम्माँ हँसी, हँसे सब लोग,
मुन्ना जी ने रच दी ढोंग।
चुप होने के पैसे चार,
लेकर फिर दौड़े बाज़ार।