Last modified on 28 सितम्बर 2015, at 07:51

पानी का चक्कर / विनय कुमार मालवीय

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:51, 28 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय कुमार मालवीय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक दिवस चूहे जी से
आ बोली चुहिया रानी,
नल में आज सवेरे से
आया नहीं अरे पानी।

एक बालटी पानी की
जरा कुएँ से ले आओ,
हो तैयार नाश्ता तब
फिर छककर के तुम खाओ।

लिए बालटी चूहे जी
निकले तब लेने पानी,
पड़ी राह में दिखलाई
मरजानी बिल्ली रानी।

बिल्ली रानी को देखा
होश हुए चूहे के गुम,
उलटे पैरों भाग लिया
झटपट अरे दबाकर दुम।

उसकी सारी बातें सुन
चुहिया रानी घबराई,
छोड़ो बात नाश्ते की
कहकर यह बोली भाई-

‘जान बच गई बैठो तुम
बैठो भी घर में आकर,
बिस्कुट, केले खा लेंगे
छोड़ो पानी का चक्कर!’