Last modified on 4 अक्टूबर 2015, at 23:09

जाड़े की रात! / चंद्रपाल सिंह यादव 'मयंक'

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:09, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंद्रपाल सिंह यादव 'मयंक' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह जाड़े की रात
कँटीली यह जाड़े की रात,
बिस्तर में भी काँप रहा है
थर-थर-थर-थर गात।

हवा तीर सी लगती आकर
खुलती अगर रजाई,
जाने इतनी ठंड कहाँ से
हवा मुई ले आई।
हड्डी-हड्डी काँप रही है,
कट-कट करते दाँत!

हे भगवान बड़ा दुख देता
आकर हमको जाड़ा,
जाने इसका हम लोगों ने
है क्या काम बिगाड़ा,
दे दो इसको देश निकाला
मानो मेरी बात!

दादी जी इससे घबराती
दादा जी भी डरते,
हम बच्चे भी इस जाड़े में
छींका खाँसा करते।
हाय मुसीबत तब बढ़ जाती,
जब होती बरसात!