भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तोता-मैना / शिशुपाल सिंह 'निर्धन'

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:16, 7 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिशुपाल सिंह 'निर्धन' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तोते से बोली मैना,
बनवा दो हमको गहना।
देखो मना न कर देना,
साथ तुम्हारे है रहना।
चेन, अँगूठी लाना हार,
तब समझूँगी सच्चा प्यार।
तभी आ गया घर में चोर,
मैना लगी मचाने शोर।
तोता बोला-सुन मैना,
अब गहनों को मत कहना।