Last modified on 7 अक्टूबर 2015, at 04:11

गुड्डी गई देखने मेला / पवन करण

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:11, 7 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुड्डी गई देखने मेला,
भीड़-भड़क्का ठेलम ठेला!

जोकर-जादू, मोटर झूला,
पाँच रुपए में चक्की-चूल्हा!

दही-पकौड़ी, चाट मलाई,
गुड़िया ले लो, सजी सजाई!

छुक-छुक करती चलती रेल,
नए-नवेले देखो खेल!

चार आने में देखो झाँकी,
सबसे अच्छी गई है आँकी!

शोर-शराबा भीड़ का रेला,
गुड्डी गई देखने मेला!