भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पछुआ के निःश्वास / रति सक्सेना

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:41, 14 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रति सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब भी पछुआ चला करती
मां की गुनगुनाहट बरस
झप्प-झप्प बुझने लगती
मरूस्थली रेत पर
कम हो जाती उमस
बन्द कमरे की
आज भी जब आसमान
तप कर चूने लगता है
मेरे कानों में लहराने लगती है
मां के गीत की लहरियां
सागर के हाथ उठ जाते हैं ऊपर
बरसने लगते हैं गीत झनाझन
मेरे होठों से
मां के निःश्वास बन!