भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक जमींदोज़ शहर / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:35, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक ज़मींदोज़ शहर
 
लोग यहाँ रहते थे
कैसे थे
कौन कहे
गुंबज थे
लंबे गलियारे थे
सभी ढहे
 
ऊँची मीनारों पर
      बरपा था कौन कहर
 
चाँदी के महलों में
परियों के किस्से थे
रिश्ते थे
नाते थे
बँटवारे- हिस्से थे
 
चौखट पर बजती थी
       शहनाई आठ पहर
 
झगड़े थे
झंझट थे
खूनी तहखाने थे
अपने ही लोगों के
चेहरे अनजाने थे
 
भूखे थे - प्यासे थे
       पीते थे रोज़ ज़हर