भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हर पल है उम्मीद का / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:18, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>रात क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात के बाद रात ही नहीं है
दिन के बाद जरुर है दूसरा दिन

कितना नया है सारा कुछ
आसपास कितना तो अनचीन्हा
कितने नए पत्ते-फूल हर बार
कितने तो आते वसंत

अगर बुलाया अभी तुमने मेघों को आकाष से
साथ तारे भी बूंद. बूंद झर पड़ेंगे ।