भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बच्चे बड़े हो गए की सूचना / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:31, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>एक दि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक दिन आप ध्यान से सुनते हैं और
चौंक जाते हैं

आप पाते हैं
आपके बच्चे
आपकी ही भाषा आपके ही अंदाज़ में बोलने लगे हैं

चीज़ों को बरतने का उनका ढंग
काफी कुछ आपसे मिलने लगा है

यहां तक कि उनकी कद-काठी देखकर और आवाज़ सुनकर
आपके लोगों को आपके होने का भ्रम हो जाता है

ऐसे किसी एक दिन
आपको तसल्ली हो जाती है और
उस रोज़ आप
बेफ़िक्र होकर निकलते हैं
घर से बाहर ।