भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सेठ की रात अभी बाकी है / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:31, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>सेठ ध...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सेठ धीरे-धीरे चलता है
सेठ दौड़ नहीं पाता
सेठ हांफ जाता है
सेठ साफ नहीं बोल पाता

सेठ कयामत से डरता है

सौ दिन सेठ के
एक दिन कयामत का

सेठ रोज डरते हुए जीता है

सेठ के लिए हर दिन कयामत है.