Last modified on 22 फ़रवरी 2016, at 12:56

पावस - 14 / प्रेमघन

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:56, 22 फ़रवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बिरह बढ़ावन या सावन की रजनी मैं,
जीगन के गन को अकास में प्रकास है।
चंचला चपल चमकत चहुँ ओर चख,
चितवन हूँ को न मिलत अवकास है॥
प्रेमघन घन की घटा है घोर घहरात,
घरता बूँदैं उपजाय उर त्रास है।
पी कहाँ पपीहा साँची कहन भटू है अब,
परदेसी पिय की न आवन की आस है॥