भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अथ राग जैतश्री / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:12, 28 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दादू दयाल |अनुवादक= |संग्रह=दादू ग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अथ राग जैतश्री

(गायन समय दिन 3 से 6)

412. अमिट नाम विनती। पंजाबी त्रिताल

तेरे नाम की बलि जाऊँ जहाँ रहूँ जिस ठाऊँ॥टेक॥
तेरे बैनों की बलिहारी, तेरे नैनहुँ ऊपरि वारी।
तेरी मूरति की बलि कीती, बार-बार हौं दीती॥1॥
शोभित नूर तुम्हारा, सुन्दर ज्योति उजारा।
मीठा प्राण पियारा, तू है पीव हमारा॥2॥
तेज तुम्हारा कहिए, निर्मल काहे न लहिए।
दादू बलि-बलि तेरे, आव पिया तूं मेरे॥3॥

413. विरह विनती। पंजाबी त्रिताल

मेरे जीव की जाणैं जाणराइ, तुम थैं सेवक कहा दुराइ॥टेक॥
जल बिन जैसे जाइ जिय तलफत, तुम बिन तैसे हम हि बिहाय।
तन-मन व्याकुल होइ विरहणी, दरश पियासी प्राण जाइ॥1॥
जैसे चित्त चकोर चन्द मन, ऐसे मोहनहम हि आहि।
विरह अग्नि दहत दादू को, दर्शन परसन तना सिराइ॥2॥

॥इति राग जैत श्री सम्पूर्ण॥