Last modified on 24 जून 2016, at 12:32

ख़ामोश आँखों की भाषा / प्रेमनन्दन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:32, 24 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमनन्दन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरामख़ोरी की चमक से
लाखों गुना अच्छा है
मेहनत का खुरदुरापन !

सैकड़ों सौन्दर्य प्रसाधनों से लिपे-पुते
दुनिया के सबसे हसीन चेहरे से
लाखों गुना अच्छा है
धूल, मिट्टी और पसीने से सना
मज़दूर का चेहरा !

दुनिया भर की लफ़्फ़ाजी करती
दम्भ भरी,
बजबजाती आवाज़ों से
बहुत अच्छी है
अपने मेहनताने की आस में
टुकुर-टुकुर झरती
ख़ामोश आँखों की भाषा !