भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
फिरि मंदिर हुएं बनईबे हम / प्रदीप शुक्ल
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:15, 4 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप शुक्ल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अब फिरि चुनाव कै
आहटि है
फिरि मंदिर हुएं बनईबे हम
हम अच्छे दिन के
घोड़ा पर
खुब दौरि दौरि कै देखि लीन
औ बिकास कै पुपुही वह
बीते चुनाव मा फेंकि दीन
अब एकु सहारा
बचा यहै
बसि राम राम चिल्लईबे हम
ओ रामदीन
तुम भूलि जाव
तुम्हरे घर मा सब भूँख बईठ
बप्पा तुम्हार ई जाड़े मा
बिनु कपड़ा चाहै जायँ अईंठ
तुम जोर जोर ते
चिल्लायो
ओ रामलला जी अईबे हम
है वहू तरफ ते
बातचीत
रैली रैला सब सुरु भवा
बस मारु काट दंगा कर्फू
का भईया मौसमु आय गवा
फिरि पहिनि झक्कु
कपड़ा सफ़ेद
बस टी बी पर गरियैबे हम
अब फिरि चुनाव कै
आहटि है
फिरि मंदिर हुएं बनईबे हम